मजबूत संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है: सुनील बंसल

卐 मंडल प्रभारी कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मिले टिप्स।

卐 सभी मंडल प्रभारी महीने में कम से कम 4 दिन अपने अपने मंडल का प्रवास करें: प्रदेश महामंत्री, संगठन

卐 आगामी पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी निचले स्तर तक चुनाव लड़ेगी: सुनील बंसल

卐 भारत रत्न अटल जी के समकालीन कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए भाजपा उ प्र महासचिव। 


कानपुर (मीडिया सेल, भाजपा - कानपुर बुंदेलखंड)। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की मंडल प्रभारी कार्यशाला एस्सेल पैलेस में संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस कार्यशाला बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन करने के लिए आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 254 मंडलों के प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। आज हम सभी समाज के लोगों का संगठन बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 365 दिन काम करने वाली राष्ट्र हित के बारे में सदैव सोचने वाली पार्टी है। अन्य पार्टियों की तरह यह न तो किसी एक समाज की पार्टी है और न ही किसी परिवार के द्वारा संचालित होती है। एक साधारण बूथ का कार्यकर्ता भी जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुँच सकता है इस तरीके की संभावनाओं को साकार करने में केवल भारतीय जनता पार्टी ही सक्षम है। भारतीय जनता पार्टी आज की तिथि में एक सर्व स्पर्शी पार्टी है। अब समय आ गया है कि हम अपने कमजोर बूथों को मजबूत करें। हमें यह समझना होगा कि संगठन मजबूत होने से ही चुनाव जीते जाते हैं यदि संगठन मजबूत होगा तो हम सामाजिक कार्य भी कर पाएंगे और चुनाव भी जीत सकते हैं। इसी संगठन के दम पर और कार्यकर्ताओं के बल पर हमने चुनाव जीते हैं और आज सबसे ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में माननीय मोदी जी और प्रदेश में माननीय योगी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हम सरकार चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडलों के प्रभारी के रूप में दायित्व दिया है। सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इन मंडलों में नियमित रूप से जाकर के बैठक करेंगे और सेक्टर वार बूथवार सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मंडल प्रभारी महीने में कम से कम 4 दिन अपने अपने मंडल का प्रवास करें और अपने सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा एक डायरी में रखें। उन्होंने कहा कि हमें पांच चीजों पर ध्यान देना होगा पूर्व योजना, पूर्ण योजना, क्रियान्वयन, समीक्षा और अनुवर्तन। पार्टी मजबूत हो यही हमारा उद्देश्य है। भारतीय जनता पार्टी आगे आने वाले समय में वृक्षारोपण, प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा अच्छी हो और इस प्रकार के अन्य सामाजिक कार्य जैसे के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत इन सब के ऊपर भी संगठन के रूप में पार्टी काम करेगी। हमारा नारा होगा कि मंडल में एक काम देश के नाम। आगे आने वाले समय में पंचायत चुनाव होने हैं वहां भी भारतीय जनता पार्टी निचले स्तर तक चुनाव लड़ेगी। इसी प्रकार आगे आने वाले समय में सहकारिता के चुनाव में भी पार्टी पूर्ण रूप से भाग लेगी। प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह मंच पर उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन मुखलाल पाल ने किया प्रमुख रूप से आनंद राजपाल, संजीव श्रृंगीऋषि, रामलखन रावत, सुधीर सिंह, मोहित पाण्डेय, प्रमोद अग्रहरि बॉर्डर, डॉ बीना आर्या पटेल, पर्वत सिंह यादव, सुनील बजाज, कृष्ण मुरारी शुक्ल, अविनाश चौहान आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा