सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूरे कराए जांए: उप मुख्यमंत्री, उ प्र

卐 जनपद कन्नौज में छिबरामऊ - बिधूना मार्ग के 4 - लेन चौड़ीकरण हेतु 20 करोड़ की धनराशि की गई आवंटित।

卐 राज्य सड़क निधि के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 18 मार्गों के नव निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त की गई है।


लखनऊ, 12 मार्च 2020। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के निर्देशों के क्रम में जनपद कन्नौज में  छिबरामऊ - सौरिख - बिधूना मार्ग (एमडीआर -13) के चार लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढी़करण हेतु उ प्र शासन द्वारा 20 करोड़ की धनराशि का आवंटन किया गया है।इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग - 11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही राज्य सड़क निधि से जनपद लखनऊ में मोहान मार्ग पुल चौराहे से हरदोई रिंग रोड के नवीनीकरण के कार्य हेतु 4 करोड़ 90 लाख 41 रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 2 करोड़ 45 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। राज्य सड़क निधि के अंतर्गत ही विभिन्न जनपदों के 18 मार्गों के नव निर्माण हेतु 21 करोड़ 67 लाख 73 हजार रुपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ 33 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासनादेश में निर्धारित शर्तों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कार्य सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे कराए जांए।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा