उ म रे के प्रथम पूर्ण महिला कर्मी सेवित रेलवे स्टेशन गोविंदपुरी में केक काटकर मनाया महिला दिवस

> प्रयागराज मंडल में 1400 से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत: उप मुख्य यातायात प्रबंधक



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के अवसर पर गोविंदपुरी स्टेशन में केक काटती श्रीमती ममता उपाध्याय, साथ में हैं श्रीमती नेहा मिश्रा, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती किरण शुक्ला, शशिकांत गौतम व अन्य।


कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के शुभ अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रथम पूर्ण महिला कर्मी सेवित रेलवे स्टेशन गोविंदपुरी में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले 2 वर्षों से गोविंदपुरी स्टेशन पूर्णतया महिला स्टाफ द्वारा संचालित होता आ रहा है। इसी का जश्न्न मनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा महिला दिवस का जश्न्न मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर हिमांशु शेखर उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि हिमांशु जी की पत्नी श्रीमती ममता उपाध्याय जोकि असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी हैं थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल परिचालन प्रबंधक, जूही शशिकांत गौतम ने की। महिला दिवस के अवसर पर स्टेशन में महिलाओं ने केक काट कर जश्न मनाया। विद्यालयों की छात्राओं ने स्लोगन व चित्र बनाकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये। नुक्कड़ नाटक भी आम जन को जागरूक करने के लिए संचालित किये गए। इस अवसर पर हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि हम सबको नारीवाद से बचना चाहिए और पुरुष के सहयोग के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए एक साइकिल के 2 पहियों की तरह एक स्पीड से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब पुरुष और महिला कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रयागराज मंडल में 1400 से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत हैं यदि सामजिक तौर पर देखें तो ये 1400 से 14000 के रूप में है। भारतीय रेलवे के साढ़े 12 लाख कर्मचारियों में 1 लाख से ऊपर महिलाएं कार्यरत हैं जो की गर्व की बात है। किसी भी संस्था में महिलाओं का इतना बढ़ा प्रतिनिधित्व नहीं होगा। भारतीय रेल संरक्षा, सुरक्षा और समय पालनता के मन्त्र पर बहुत अच्छा काम कर रही है। सभी महिलाएं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर गोविंदपुरी स्टेशन की महिला स्टाफ को महिला दिवस प[ार प्रशस्ति पात्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्टेशन अधीक्षक श्रीमती नेहा मिश्रा, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक श्रीमती संतोष शर्मा एवं मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक श्रीमती किरण शुक्ला, वंदना आदि उपस्थित थी।


 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा