वन स्टॉप सेंटर कानपुर में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित


कानपुर नगर (सूचना विभाग)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम कपूर के मुख्य आतिथ्य में वन स्टॉप सेंटर गोल चौराहा कानपुर नगर में महिलाओं के उत्थान, जागरुकता व उनकी समाज में सहायता के लिए महिला दिवस  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कपूर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, साहित्य, तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़कर तथा खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। अपर नगर मजिस्ट्रेट लवी त्रिपाठी द्वारा महिलाओं के हित के लिए यह बताया गया कि महिलाएं देश की आधी आबादी को अब सशक्त भूमिका में रहने की जरूरत है और महिलाओं ने जो जो ठाना वह करके दिखाया चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या राजनीति का चित्र य प्रशासनिक क्षेत्रों सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही। उप निदेशक महिला कल्याण कानपुर मंडल श्रुति शुक्ला ने कहा कि यदि एक महिला शिक्षित होती है तो परिवार भी शिक्षित होता है। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम कपूर द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं से अनुरोध किया गया कि किसी भी समय किसी भी परिस्थिति में महिलाओं की आवाज, उनके हक और उन पर होने वाले जुल्म के खिलाफ उ प्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हम लोग हमेशा खड़े हैं। आप किसी भी समय हमसे संपर्क कर सकते हैं जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार के द्वारा ये बताया गया कि हम लोगों को खुशी है कि आज आधी आबादी की सेवा का मौका उ प्र सरकार ने हम लोगों को दी है। उस दिशा में हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेंटर मैनेजर अंकिता निगम, मोनिका यादव, पी ओ अनूप कुमार, पंकज कुमार, अजीत यादव और आशा ज्योति केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा