33 साल के हुए एक्टर वरुण धवन, देर रात फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे


मुम्बई (अदिति यादव)। बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण धवन ने शुक्रवार 24 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के चलते एक्टर इस साल अपना जन्मदिन अपने घर पर ही परिवार के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए। वरुण ने देर रात 12 बजे अपना बर्थडे केक काटा जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। शेयर कि गई फोटो में दिल की शेप में बना केक नजर आ रहा है जो काफी स्वादिष्ट लग रहा है। जन्मदिन के इस खास मौके पर वरुण को बॉलीवुड से डेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। इस मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त संग एक पुरानी फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। इस फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है- बुरे लड़के जिंदगी भर के लिए (इसलिए क्योंकि हमारा हेयरकट शायद खराब है)। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन। वो लड़का जो हमेशा कॉन्टेंट बनाने में माहिर रहा है। रैप भी करता है और हमेशा से ही नटखट रहा है। इस फोटो में अर्जुन कपूर बहुत मोटे नजर आ रहे हैं। ये फोटो बहुत ही पुराना है। वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। आज वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने कई 100 करोड़ी फिल्मों में काम किया है। वरुण को फिल्मी बैकग्राउंड विरासत में मिला है। वरुण के पापा डेविड धवन मशहूर फिल्ममेकर रहे हैं। वहीं पापा के नाम को रोशन करते हुए वरुण ने इंड्स्ट्री में उनका नाम और ऊंचा किया है। वरुण का मुंबई में आलीशान घर भी है।  उन्होंने दो साल पहले खुद की कमाई से ये शानदार घर खरीदा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आए थे। इसके बाद अब वह फिल्म कुली नंबर 1 के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान होंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। वरुण धवन इसके अलावा श्रीराम राघवन की फिल्म में भी काम करने वाले हैं। ये फिल्म 1971 लड़ाई के हीरो रहे अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में वरुण धवन पहली बार एक ऑर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं।      


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा