कोविड केयर फण्ड हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा एक करोड़ छयालीस लाख रुपए का चेक
लखनऊ (मुख्यमंत्री सूचना परिसर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास, लखनऊ पर कैबिनेट मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उ प्र सरकार श्री आशुतोष टंडन ने मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष - कोविड केयर फण्ड हेतु उ प्र जल निगम कर्मचारियों द्वारा कोविड फण्ड के लिए एकत्रित की गयी ₹1,46,00,000 (रुपय एक करोड़ छयालीस लाख) की राशि का चेक सौंपा। प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार एवं एमडी जल निगम विकास गोठवाल भी रहे उपस्थित।