अनिल कपूर प्रमोट कर रहे हैं माधुरी की डांस क्लासेस


कानपुर। लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स इस समय घर पर ही कुछ न कुछ क्रिएटिव कर खुद के स्किल्स विकसित कर रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने एक नया काम शुरु किया। माधुरी ने लॉकडाउन में घर पर बोर हो रहे लोगों के लिए फ्री डांस क्लासेस वीडियो शुरू किये जिसपर अब अनिल कपूर का रिएक्शन आया है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो में बताया था कि.. वो लॉकडाउन के दौरान फ्री डांस क्लासेस ले कर आ रही हैं और आप घर बैठे हर सप्ताह 1 से 30 अप्रैल तक MadhuriDixit.com की वेबसाइट पर रोजाना डांस सीख सकते हैं। अनिल कपूर उन सितारों में से एक हैं जो कि अपना सपोर्ट स्टार्स को देते रहते हैं। अनिल कपूर ने आज इस वीडियो को ट्विटर पर रिट्वीट करते हुए लिखा है.. डांस हमेशा से अपने बारे में पॉजिटीविटी बताने के लिए सबसे अच्छा रास्ता रहा है। इस बेहतरीन काम में आप माधुरी दीक्षित से @dancewithMD के माध्यम से जुड़ सकते हैँ। अनिल कपूर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तारीफ कर रहे हैं। अनिल कपूर काफी कम सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। हाल ही में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म धमाल अगेन में नजर आए थे लेकिन इस फिल्म में दोनों का झगड़ा काफी ज्यादा फेमस हुआ था। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को किसी समय पर साथ में काफी ज्यादा पसंद किया जाता था और दोनो ने साथ मिलकर एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में दी हैं।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा