लाॅकडाउन में सरकार किसानों की मदद हेतु तत्पर : सतीश महाना

卐 औद्योगिक विकास मंत्री ने नर्वल तहसील में लिया कृषि कार्यों का जायजा, हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

卐 मा मंत्री ने नर्वल तहसील कम्यूनिटी किचन का लिया जायजा, कार्यों पर जताया संतोष।

卐 श्री महाना ने गेहूँ क्रय केन्द्र सेमरझाल का भी लिया जायजा।

 


कानपुर। मा मुख्यमंत्री उ प्र योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने किसानों से सीधे संवाद करने के लिए रविवार 26 अप्रैल को नर्वल तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल काट रहे बृजपाल से उसके खेत में जाकर बात भी की। उन्होंने उससे पूछा कि फसल काटने में कोई समस्या तो नहीं हो रही है! इस पर उसके द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नहीं हो रही है। फसल कटने के बाद थ्रैशर मशीन मंगाने में लॉकडाउन की वजह से समस्या होगी। इस पर मंत्री जी ने उन्हें कहा कि कोई समस्या नहीं होगी इसके लिए सरकार ने किसानों को छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि आपको केवल संबंधित थाने को अवगत कराना है उसी के माध्यम से आपके खेतों तक थ्रैशर पहुँचाने हेतु पास दिया जाएगा ताकि आपको कोई समस्या न हो यदि कोई समस्या हो तो तत्काल उप जिला अधिकारी को बताएं। सरकार किसानों की मदद के लिए कार्य कर रही है। फसल कटने के बाद आप अपने पास के क्रय केंद्र पर आसानी से अपने गेहूँ को भेज सकते हैं, इसके लिए सरकार ने पर्याप्त व्यवस्था की है। गेंहू बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने खेतों में कार्य कर रहे किसानों से अन्य कोई समस्या के विषय में  जानकारी की तो किसानों द्वारा बताया गया कि गाँव मे कुछ लोगों के राशन कार्ड बनने शेष रह गए हैं। इस पर उन्होंने शेष रह गए लोगों के भी राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात श्री महाना ने नर्वल तहसील के  कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। वहाँ प्रतिदिन ढाई हजार लोगों का खाना बनाया जा रहा है जिसके तहत श्री महाना ने रविवार को बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता को देखा और उन्होंने कहा कि इसी तरह लगातार खाना बनता रहे और लोगों को आसानी से उपलब्ध होता रहे। तत्पश्चात श्री महाना ने गेहूँ क्रय केंद्र सेमरझाल का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक काटा बोरे, पर्याप्त मात्रा में रुपए क्रय केंद्र में थे, केंद्र में प्रभारी का मोबाइल नंबर केंद्र के बाहर बड़े बोर्ड पर अंकित मिला।उन्होंने वहाँँ गेहूँ बेचने आए किसानों से बात की और पूछा उन्हें कोई समस्या तो नहीं है इस पर उपस्थित किसानों ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडलायुक्त व एसीपी से भी बात की कि क्रय केंद्रों में कोई कमी न हो। तत्पश्चात श्री महाना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत किसानों में जागरूकता की कोई कमी न रहे, इसके लिए लगातार उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में बताया जाए और सभी किसानों को सैनिटाइजर और मास्क वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नर्वल रिजवाना शाहिद, सुरेन्द्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रमेश कुशवाहा, रानू शुक्ला, आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा