लॉकडाउन में अर्जुन कपूर ने बदला अपना अंदाज, तस्वीर देख हैरान हुए लोग


मुंबई (इंस्टाग्राम)। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। बॉलीवुड सितारे इन दिनों घर में रुककर सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। घर में रुककर ये सभी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सेलेब्स इस लॉकडाउन के बीच क्या कर रहे हैं इसके बारे में भी बताते रहते हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी घर पर हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स को बता रहे हैं कि वह असल में किस तरह घर पर अपना टाइम बिता रहे हैं। दो दिन पहले अर्जुन कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें एक्सरसाइज करते देखा गया था। वह उस समय का वीडियो था जब अर्जुन अपनी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए बॉडी बना रहे थे, जिसमें उन्होंने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई थी। अर्जुन ने अपना लुक चेंज कर लिया है और बाल्ड होने के साथ साथ छोटे छोटे बालों की एक पट्टी भी है जिससे वो गैंगस्टा स्टाइल लग रहे हैं। अर्जुन कपूर वाकई में इस हेयरस्टाइल में ‘पानीपत’ फिल्म की याद दिला रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन, परिणीति चोपड़ा संग नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज को अभी कुछ समय के लिए कोरोना लॉकडाउन के चलते टाल दिया गया है। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा