मुख्यमंत्री को दिया कर्मचारियों के 01 दिवस के वेतन का चेक
लखनऊ (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 01 दिवस के वेतन की धनराशि रुपये 1 करोड़ 48 हजार 962 मात्र उत्तर प्रदेश कोविड फण्ड, मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गयी है। मंत्री जी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 01 दिवस के वेतन की धनराशि का चेक बुधवार 15 अप्रैल को मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राप्त किया।