लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सिद्धार्थनगर में तालाब में डूबने से 03 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ितों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर में तालाब में डूबने से 03 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया