नितेश तिवारी और रवि उदयावर ने रामायण 3डी बनाने की पूरी इच्छा जहीर की


मुम्बई (ई 24)। बॉलीवुड फिल्में हमेशा से इतिहास पर बनी फिल्में बनाने को लेकर उत्साहित रहता है क्योंकि आध्यात्मिक ज्ञान हर भारतीय अर्जित करना चाहता है। रामायण से प्रख्यात भारत का इतिहास क्या हो सकता है, इस पर रामानंद सागर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया से जब पूछा गया कि अगर आज रामायण बने तो बॉलीवुड से आप किसे देखना चाहेंगी तो दीपिका का जवाब काफी स्पष्ट था। दीपिका ने बताया वो राम के किरदार में हृतिक रोशन और सीता के अवतार में आलिया भट्ट को देखना चाहेंगी। साथ ही लक्ष्मण के अवतार में वरुण धवन और रावण के रूप में अजय देवगन को देखना पसंद करेंगी। दीपिका ने बताया वो राम के किरदार में हृतिक रोशन और सीता के अवतार में आलिया भट्ट को देखना चाहेंगी। साथ ही लक्ष्मण के अवतार में वरुण धवन और रावण के रूप में अजय देवगन को देखना पसंद करेंगी। खैर बॉलीवुड की अगर बात करें तो काफी डायरेक्टर्स ने महाभारत और रामायण पर काम करने के बारे में कई बार सोचा लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करना काफी जिम्मेदारी का काम है,लेकिन हालही में दंगल के डायरेक्‍टर नितेश तिवारी और रवि उदयावर ने रामायण बनाने की पूरी इच्छा जहीर करते हुए बताया था कि वो इसके ड्राफ्ट पर काम कर रहे है। बीते दिनों जब नितेश तिवारी के कास्टिंग को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा 'नहीं, हम अभी ड्राफ्ट पर ही काम कर रहे हैं, हम तब तक किसी से भी नहीं पूछेंगे, जब तक ड्राफ्ट पूरा नहीं हो जाता है। श्रीधर राघवन पटकथा लिख रहे हैं और एक बार ड्राफ्ट पूरा होने के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे। बता दें कि ऐसा माना जा रहा था कि, फिल्‍म में दीपिका माता सीता और ऋतिक भगवान राम का रोल प्ले करते हुए दिखेंगे। रामायण की कास्टिंग में हर फिल्म इंडस्ट्री के लोग नजर आएंगे। इस फिल्म की पूरी शूटिंग 3डी में होगी। मेकर्स का टार्गेट भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडिएंस होगी। फिल्म का प्रोडक्शन अलु अरविंद, मधु मंतेना और नमित मल्होत्रा करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 2021 में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा