समाज सेवा में अग्रणी रहता है भारतीय स्टेट बैंक


कानपुर। कोरोना से लड़ाई में गरीबों को भोजन वितरण में कई सामाजिक संगठन अपनी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, ग्वालटोली शाखा द्वारा सामाजिक सेवा के तहत गरीबों को लंच पैकेट्स एवं फेस मास्क्स का वितरण किया गया। बैंक कर्मचारियों ने ग्वालटोली, सूटरगंज व भैरव घाट पर वितरण किया। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक परिचालन रोहित कान्त मिश्रा ने बताया कि बैंक सामाजिक सेवा में सदा अग्रणी रहता है तथा कर्मचारियों को बैंक से 1000 रूपये मास्क व सनिटाइज़ेर खरीदने के लिए दिए गए थे। उन्होंने धनराशि भी इस कार्य हेतु दी। भोजन एवं मास्क वितरण में शाखा प्रबंधक हाकिम सिंह, अजय कुमार शुकला, अरविन्द वर्मा, राम विलास, छोटू आदि ने सहयोग किया।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा