सेवक रसोई से 7वें दिन 6050 भोजन पैकेट वितरित करने हेतु भेजे गए
कानपुर नगर। लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन देने हेतु कोआपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में संचालित सेवक रसोई में प्रतिदिन हज़ारों भोजन पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को साँतवे दिन कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों दादा नगर, कबीर नगर झुग्गी झोपड़ी, विवेकानंद नगर, ई-ब्लाक बर्रा, हनुमंत विहार, नई बस्ती नौबस्ता, नौबस्ता गाँव, ढकनापुरवा, जाटनपुरवा, परमपुरवा टायर बस्ती, जूही लाल कॉलोनी, अंबेडकर नगर, राम आसरे नगर, दबौली, सरायमीता, नौरइयाखेड़ा, बर्रा विश्व बैंक, बगाही, जूही गढ़ा, जूही राखी मंडी आदि) में 6050 भोजन-पैकेट जरूरतमंदों को वितरित करने हेतु भेजे गए। अजय कपूर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की इस सेवक रसोई के द्वारा कोई भूखा न रहने पाए। इस अवसर पर मुख्यतः कोआपरेटिव इस्टेट के वरिष्ठ उद्यमी सर्वश्री शैलेन्द्र सेठी, संजीव मिश्रा, सी पी पाण्डेय, जोगिन्दर बहल, प्रेम राज, नरेश पंजाबी, दादा नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सीताराम शुक्ला, जे पी पाल (पार्षद), पंकज सचान (पार्षद), अंकुश खन्ना, सुनील कनौजिया, शैलेश आनन्द पम्मी (पार्षद), अशोक भूटानी (पूर्व पार्षद), बल्ली त्रिवेदी, इस्लाम अंसारी, रज्जू भट्ट, उमंग इत्यादि उपस्थित थे।