सेवक रसोई से छठे दिन बँटे 6000 से अधिक फूड पैकेट्स


कानपुर। लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन देने हेतु कोआपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में संचालित, सेवक रसोई में प्रतिदिन हज़ारों भोजन पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार छठवे दिन कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों बर्रा जेड-1 ब्लॉक, ई-ब्लाक बर्रा, वरुण विहार, हनुमंत विहार नौबस्ता, नई बस्ती नौबस्ता, नौबस्ता गाँव, ढकनापुरवा, जाटनपुरवा, परामपुरवा टायर बस्ती, जूही लाल कॉलोनी, अंबेडकर नगर,  राम आसरे नगर, दबौली, सरायमीता, नौरइयाखेड़ा, विवेकानंद नगर, दादानगर सेवाग्राम बस्ती, बर्रा विश्व बैंक, बगाही, जूही गढ़ा, जूही राखी मंडी आदि) में 6140 भोजन-पैकेट जरूरतमंदों को वितरित करने हेतु भेजे गये। अजय कपूर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की इस ‘सेवक रसोई’ के द्वारा कोई भूखा न रहने पाए। इस अवसर पर मुख्यतः कोआपरेटिव एस्टेट के वरिष्ठ उद्यमी सर्वश्री शैलेन्द्र सेठी,  संजीव मिश्रा, सी पी पाण्डेय, जोगिन्दर बहल, प्रेम राज, नरेश पंजाबी, दादा नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सीताराम शुक्ला, जे पी पाल (पार्षद), पंकज सचान (पार्षद), अंकुश खन्ना, सुनील कनौजिया, शैलेश आनन्द पम्मी (पार्षद), अशोक भूटानी (पूर्व पार्षद) बल्ली त्रिवेदी, इस्लाम अंसारी, रज्जू भट्ट, उमंग  इत्यादि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा