सोनम कपूर आहूजा ने की घोषणा, आवारा जानवरों को उनकी संस्था देगी खाना


नई दिल्ली। नॉवेल कोरोना वायरस की महामारी फैलती जा रही है। भारत को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड के तमाम सेलेब अपने घरों में बंद हैं। साथ ही कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री को भारी झटका लगा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर हर क्षेत्र के लोग इस लड़ाई में एकजुट दिखे और मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच सड़क पर घूमने वाले जानवरों के सामने भी खाने की समस्या पैदा हो गई है। इन आवारा पशुओं के लिए अभिनेत्री सोनम कपूर ने बड़ा एलान किया है। सोनम कपूर आहूजा आवारा जानवरों की मदद करेंगी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ ये काम करने वाली हैं। दरअसल आनंद अहूजा 'भाने' नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाते हैं। अब इस कंपनी के मुनाफे से जानवरों की मदद की जाएगी। सोनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा- 'हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा से आवारा जानवरों से घिरा रहता है। अब लॉकडाउन के चलते इन जानवरों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। टीम भाने ने फैसला किया कि वो अपनी कंपनी भाने ई शॉप का 100 प्रतिशत मुनाफा इन पर खर्च करेगी।'  सोनम ने एक और पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि मुंबई के भिवंडी में भारी संख्या में पावरलूम वर्कर्स हैं। लॉकडाउन के चलते उनकी हर दिन की कमाई छिन गई है। कुछ संस्थाएं इन वर्कर्स की मदद कर रही हैं। सोनम ने बताया कि केवल 600 रुपये में एक परिवार को 10 दिन तक मदद दी जा सकती है। इससे पहले सोनम ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष का समर्थन करते हुए लिखा- 'यह एक बेहतरीन पहल है और मैं दान दूंगी।' 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा