तैमूर ने मम्मी करीना को दिया खूबसूरत तोहफा, बेबो ने शेयर की फोटो


मुंबई (मायापुरी)। करीना और सैफ के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लॉकडाउन के चलते तैमूर इन दिनों घर पर ही मम्मी और पापा के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ समय से छोटे मिया की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है लेकिन उनकी कलाकारी खूब छाई हुई है। बीते दिनों तैमूर की पेंटिंग और पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आये थे। वहीं अब तैमूर ने अपनी मां के लिए एक प्यारा सा नेकलेस बनाया है। बेटे की ये कलाकारी देखकर बेबो बहुत खुश हुई हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने तैमूर का बनाया हुआ नेकलेस पहन रखा है। ये नेकलेस कलरफुल पास्ता से बना है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiarie' बता दें कि पिछले दिनों करीना और सैफ ने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी ग्लोबल संस्थाओं को दान दिया था। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी। हाल ही में बेबो मैगजीन के कवर पैज पर नजर आई हैं। उनका ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर आग लगा रहा हैं। करीना ने इस मैगजीन के लिए बेहद हॉट अवतार लिया है। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा