आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दिल्ली से बिहार लौट रहे दंपति की मौत, मासूम घायल

> मुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।



उन्नाव (का उ कार्यालय)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ऑटो सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि आठ साल का बच्चा घायल हो गया। यह घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली के बहलोलपुर गांव के पास की है। ऑटो सवार दंपति दिल्ली से बिहार लौट रहे थे। पति अपना ऑटो चलाकर पत्नी व बच्चे को लेकर बिहार प्रांत जा रहा था। तभी एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अशोक चौधरी (35) पुत्र रमेश झा व पत्नी छोटी (33) निवासी ग्राम मकमपुर जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02 - 02 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा