भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुंदेलखंड में जैविक खेती के विस्तार के लिए किसानों को बधाई दी

> बुंदेलखंड को एग्रो इकोलॉजिकल जोन के रूप में विकसित करने की कवायद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।


> किसान की फसल के एक - एक दाने को योगी सरकार खरीद रही है जो कि अपने आप में कीर्तिमान है : स्वतंत्र देव सिंह


> जैविक खेती को राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च के द्वारा रासायनिक खेती की तरह और अधिक असरदार बनाया जाए : स्वतंत्र देव सिंह



कानपुर (मीडिया प्रभारी, भाजपा - कानपुर बुंदेलखंड)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। श्री सिंह ने बुंदेलखंड में जैविक खेती के विस्तार के लिए किसानों को बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया की उनकी सभी समस्याओं का समाधान मोदी सरकार व योगी सरकार करेगी। जैविक खेती से जुड़े किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उद्देश्य बुंदेलखंड को एग्रो इकोलॉजिकल जोन के रूप में विकसित करना है। डेढ़ घण्टे की परिचर्चा में लगभग 100 किसान सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जैविक खेती से जुड़े किसानों से बात करते हुए कहा कि यह हर्ष की बात है कि बुंदेलखंड में जैविक खेती का विस्तार हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही देश के अन्नदाता किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया और न्यूनतम समर्थन मूल्य को फसल की लागत से डेढ़ गुना करके किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए कार्य किया। उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब किसान की रसोई तक गैस पहुंची तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब किसान को पक्का घर मिला। किसान सम्मान निधि से किसान का सम्मान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ किया, वहीं किसान की फसल के एक - एक दाने को योगी सरकार खरीद रही है जो कि अपने आप में कीर्तिमान है। बुंदेलखंड योगी सरकार में प्राथमिकता पर है, पेयजल व सिंचाई की समस्या के स्थाई निदान के लिए बुंदेलखंड में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। आपकी एक-एक समस्या को मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचाया जाएगा और सरकार के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि जब तक गरीब किसान नौजवान के चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं आएगी, उसके पास संसाधन नहीं होंगे तब तक देश का विकास असंभव है। भाजपा इसी ध्येय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा जैविक खेती के विस्तार से सभी जनमानस स्वस्थ होंगे देश संपन्न होगा। संपन्नता से देश सामरिक रूप से मजबूत होगा और देश की मजबूती का आधार बुंदेलखंड बनेगा। संवाद जैविक खेती से जुड़े बांदा के किसान मोहम्मद असलम खान ने भाजपा तथा मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की पहली सरकार है जिसने हम किसानों को पद्मश्री जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया है। किसान सम्मान निधि, किसान बीमा, पी के वाई जैसी महवपूर्ण योजनाओं को शुरू किया है। यह सरकार वास्तविक रूप में किसानों की सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अन्न पशुओं के लिए हमारे देशी गौवंश का संवर्धन किया जाए। साथ ही जैविक खेती को राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च के द्वारा रासायनिक खेती की तरह और अधिक असरदार बनाया जाए। किसानों को अपनी उपज के सही मूल्य के लिए फसल उपज को प्रोसेस करके बेचने से उचित मूल्य मिल सकते हैं। हमीरपुर के देव कुमार ने एफपीओ व पतंजलि के साथ कॉलेब्रेशन की बात कही। सदस्य कृषक समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश श्याम बिहारी गुप्त ने कार्यक्रम का समन्वय किया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा