भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र नाथ शुक्ल का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यहाँ जारी एक शोक सन्देश में दिवंगत श्री शुक्ल के सुपुत्र अरविन्द शुक्ल को पत्र के माध्यम से कहा है कि बड़े भाई समान उनके मित्र के आक्समिक निधन की सूचना से उनके परिजनों समेत पूरा पार्टी परिवार दुःखी है। श्री मौर्य ने कहा है कि दुःख की घड़ी में वे और समस्त पार्टी उनके परिजनों के साथ है। श्री मौर्य ने कहा है कि स्व उपेन्द्र शुक्ल एक अत्यंत मिलनसार एवं लाखों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा थे। उनका असमय जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। श्री मौर्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी के कर्मठ सिपाही के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में निरंतर अपनी सेवाएं दी। श्री मौर्य ने कहा कि स्व उपेन्द्र नाथ शुक्ल  की कमी पूरी नहीं की जा सकती। 2017 के विधान सभा चुनाव में उनके परिश्रम की पराकाष्ठा और अपनी कुशल रणनीतिक कार्य क्षमता से सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने प्रभावित किया। श्री मौर्य ने कहा कि उनके योगदान को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने निकट से देखा है। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी पुण्यात्मा को शांति तथा परिजनों व समर्थकों को असमय और असहाय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा