बोनी कपूर के घर कोरोना ने दी दस्तक ! दो और हाउस हेल्पर्स को कोरोना वायरस ने बनाया अपना शिकार


मुम्बई। कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी ये डेडली वायरस कब किस को अपनी जद में ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। हाल ही में फिल्म मेकर बोनी कपूर के घर कोरोना ने दस्तक दी। बोनी कपूर का एक हाउस हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, तुरंत ही उस हेल्पर को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल वो डॉक्टर की निगरानी में है, लेकिन बोनी कपूर की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई है बल्कि परेशानी और बढ़ गई है। दरअसल बोनी कपूर के दो और हाउस हेल्पर को कोरोना हो गया है। दोनों हाउस हेल्पर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। यानी अब बोनी के स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं। हाल ही में बोनी कपूर से जुड़े एक सोर्स ने इस खबर को कन्फर्म भी कर दिया। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन दोनों ही स्टाफ मेंबर्स में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन एक मेंबर पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी का कोरोना वायरस टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट आई तो बाकी सब तो नेगेटिव आए लेकिन यह दो पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल उन्हें ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया गया है। फिल्मेकर बोनी कपूर के घर में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर ने हर तरफ हलचल तेज कर दी है। आपको बता दें अपने पहले हाउस हेल्पर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी खुद बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनका 23 साल का हाउस हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वो शनिवार शाम से ही बीमार था। बोनी ने उसको टेस्ट के लिए भेज दिया था और आइसोलेट भी कर दिया था। जैसे ही टेस्ट की रिपोर्ट आई और वो पॉजिटिव पाया गया, बिना देर किए उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाया गया था। बोनी ने ये भी बताया था कि वो, उनके बच्चे और बाकी का स्टाफ सुरक्षित है। बोनी की बेटी और एक्ट्रेस ज्हानवी कपूर ने भी इस पूरे मामले की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। बहरहाल किलर वायरस कोरोना ने हर किसी के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। लॉकडाउन में घर से बाहर कदम ना रखने और सभी नियमों का पालन करने के बाद भी कोरोना बोनी कपूर के घर पहुंच गया। ऐसे में अब और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा