डीएम ने सीडीओ संग स्थाई गोवंश आश्रय स्थल मौधा का किया औचक निरीक्षण


फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेन्द्र पेंसिया ने स्थाई गोवंश आश्रय स्थल मौधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौ वंश के भरण पोषण निर्देशों में कमियां पाईं गईं। गौशाला में दाना, नमक, हरे चारे व चूने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली और चूना बहुत कम मात्रा में मिला। निरीक्षण के दौरान भूसा गोदाम के निर्माण में अनियमितता पाई गई। निरीक्षण के दौरान टीन शेड उखड़ा हुआ मिला जो बहुत हल्की टीन का था। गेट आधी से क्षतिग्रस्त पाया गया। भूसा गोदाम के निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण खण्ड से उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा