हाई हील्स पहन सनी लियोनी ने लगाया पोछा, फैंस बोले - सेलेब्स के नखरे भी अजब हैं


 

मुम्बई। एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी ने लेटेस्ट फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी जबरदस्त हॉट लुक में नजर आ रही हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक के साथ सभी को अट्रैक्ट कर रही हैं। लेकिन हैरत तब हो रही है जब वह ऐसे बोल्ड लुक में पोछा लगाती दिखीं। सनी लियोनी ने बताया कि क्यों वह पोछा लगाने पर मजबूर हुईं। कैप्शन में सनी लियोनी ने लिखा, जब मुझसे जबरदस्ती पोछा लगवाया जाता है। वह वीडियो में हाई हील्स और वन पीस पहने और तमाम एसेसरीज पहने पोछा लगाती नजर आ रही हैं। दर्शकों ने भी मजेदार कमेंट्स किए। इस फनी वीडियो को लगातार फैंस पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी सनी लियोनी ने एक प्रेंक शेयर किया था। जिसमें उन्होंने पति के सामने नाटक किया था कि उनकी उंगली कीचन में काम करते करते कट गई है और खूब खून बह रहा है। हालांकि ये सिर्फ मजाक था, ये सब एक कैमरे में कैद कर फैंस के साथ सनी ने शेयर किया। सनी लियोनी की ये टिक टॉक वीडियो है जिसमें वह फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। ब्लैक हॉट ड्रेस में वह पोछा लगाती और इस मजाक को करते काफी क्यूट लग रही हैं। किसी ने इस वीडियो को फनी बताया तो किसी ने कहा गुड जॉब। वहीं एक वर्षा त्रिवेदी नाम की यूजर ने लिखा, हम तो पुराने कपड़े पहन के पोछा लगाते हैं और ये सेलेब्स पोछा लगाने के लिए भी तैयार होते हैं। सनी लियोनी ने हाल में ही पति के साथ एक प्रैंक किया था। जब उन्होंने नाटक किया कि उनकी उंगली कट गई, जिसे देख पति डेनियल परेशान हो गए लेकिन सनी लियोनी मस्ती के मूड में थे। सनी अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। कभी वह बच्चों के साथ पेंटिंग करती नजर आ रही हैं तो कभी उनके साथ खेलती कूदती।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा