हमें बलात्कारी बनाने वाली मानसिकता पर हमला करना चाहिए : स्वरा भास्कर


 

मुम्बई। Boys Locker Room.. इस समय दिल्ली के कुछ लड़कों के इस इंस्टाग्राम ग्रुप को लेकर कोहराम मचा हुए है। ये एक ऐसा अश्लील ग्रुप है जिसमें लड़कियों की तस्वीरें अपलोड की जाती हैं, उनसे अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ तक की जाती है। ये ऐसा ग्रुप हैं जो कि कम उम्र की लड़कियों के बारे में काफी अश्लील और शर्मनाक हरकतें करते हैं। गौरतलब है कि अब इस ग्रुप का खुलासा हुआ है और इस मामले में लड़कों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। ये ग्रुप कुछ 17 - 18 साल के लड़के चलाते हैं। इस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए चिंता जाहिर की है। इस मामले को देखकर उन्होने पोस्ट किया है.. युवाओं में किस तरह से ये विश फैलता है कि इसकी कहानी ये बयां कर रही हैं। ये लड़के किस तरह से कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार और गैंगरेप जैसे कृत्यों की योजना बना रहे हैं। इस बारे में बच्चों के माता - पिता और अध्यापकों को बात करनी चाहिए। बलात्कारियों को फांसी देने के लिए पर्याप्त नहीं है.. हमें बलात्कारी बनाने वाली मानसिकता पर हमला करना चाहिए! स्वरा भास्कर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इन लड़कों के इस ग्रुप Boys locker room का खुलासा एक लड़की ने किया था। इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर पूरी बातें लिखते हुए ये बताया था कि दक्षिणी दिल्ली के कुछ लड़के इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। इस ग्रुप का खुलासा होने के बाद लोग काफी ज्यादा चौंक गए हैं। इतने कम उम्र के बच्चों में इस तरह का जहर कैसे भर जाता है। ये मामला काफी ज्यादा गंभीर है। पता नहीं कितना ही ऐसे ग्रुप चल रहे होंगे। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग भी एक्शन में आ गई है और उन्होने ये अपील दिल्ली पुलिस से की है कि इस मामले में लड़कों पर जल्द ही सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा