क्वारेंटाइन पार्ट 2 शुरू, परिवार संग लॉस एंजिल्स पहुँचीं सनी लियॉन
मुम्बई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियॉन अपनी फैमिली के साथ अमेरिका चली गई हैं। खुद इस बात की जानकारी सनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। दरअसल फ्लाइटस की सुविधा शुरू हो चुकी है। ऐसे में सनी लियॉन और उनके हस्बैंड डेनियल ने कोरोना के बीच इंडिया में रहने के बजाय अमेरिका जाना बेहतर समझा। देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर 24 घंटे में 4000 के आसपास कोरोना से संक्रमित लोगों के केस आ रहे हैं। आलम ये है कि आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई कोरोना से सावधानी बरत रहा है। देशभर में लॉकडाउन है लेकिन खतरा टल नहीं रहा है। देश भर में बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए सनी अपने पति डेनियल और तीनों बच्चों के साथ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपने घर चली गई हैं। हालांकि अमेरिका में भी स्थिति गंभीर है लेकिन सनी वहां खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है बजाए इंडिया के। इंस्टा पर तीनों बच्चों के साथ शेयर किए गए पोस्ट पर सनी ने लिखा - हैप्पी मदर्स डे सभी को बच्चों की अहमियत हमें सिखाती है कि हमारे लिए सबसे जरूरी वही है और उनकी सुरक्षा करना हमारा जिम्मा है। मैंने और डेनियल ने वायरस के बीच सुरक्षित माहौल ढूंढ लिया है। दूसरी तरफ डेनियल ने भी अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा - quarantine part 2, not so bad now. आपको बता दें ये वही बंगला है जिसको सनी लियॉन ने अपने 36 वें जन्मदिन पर खरीदा था। बेवरली हिल्स से सिर्फ 30 मिनट के रास्ते पर सनी का यह बड़ा बंगला है। सनी के इस बंगले के आस पास बहुत सारे हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। सनी के इस बड़े बंगले में 5 बेडरूम हैं, एक स्विमिंग पूल है, होम थिएटर से लैस इस बंगले में बड़ा सा गार्डन है। डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम लंबे वक्त से ऐसा बंगला लेना चाहते थे। यह हमारे सपनों का घर है। सनी के बंगले के अंदर घुसते ही सबसे पहले भगवान गणेश की एक 2 फुट की मूर्ति है। सनी ने ये घर 2017 में लिया था और अब वह कोरोना से बचने के लिए अपने इसी घर में रहने के लिए गई हैं।