मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई उ प्र के प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। यह जानकारी रविवार 10 मई को यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों से अपील की है कि वे पैदल, ट्रक, बाइक अथवा अन्य साधनों से यात्रा न करें। राज्य सरकार उनकी सम्मानजनक, सुरक्षित और शीघ्र वापसी के प्रबन्ध कर रही है। मुख्यमंत्री योगी जी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके राज्य के नरसिंहपुर क्षेत्र में एक मार्ग दुर्घटना में घायल उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का इलाज करवाने का अनुरोध किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतकाश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 02 - 02 लाख रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर जनपद झांसी में प्राप्त कर उन्हें उनके गृह जनपद पहुंचाकर सम्बन्धित परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा