पटरी पर सो रहे बिहार के प्रवासियों को डंपर ने कुचला, तीन मरे

> मुख्यमंत्री ने मुम्बई से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों की मीरजापुर में दुर्घटना से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।



लखनऊ (का उ सम्पादन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों की जनपद मीरजापुर में एक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 02 - 02 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने के निर्देश भी दिए हैं। आपको बता दें कि मुंबई से इनोवा कार से लौट रहे बिहार निवासी सात प्रवासी मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव में पटरी के बगल में वाहन खड़ा कर सो रहे थे। इसी बीच गुरुवार रात लगभग तीन बजे एक डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। एक की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी मिर्ज़ापुर रेंज पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। बिहार के गोपालगंज फैजुल्लापुर खोमारी गांव निवासी राजू सिंह (26) व सौरभ कुमार (23) सहित एक अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बिहार के ही गोपालगंज खोमारी बैंकुठपुर निवासी अमित सिंह की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वैशाली बाड़ी बराही राजापार्क गांव के विशाल कुमार, रोहित, विक्रम कुमार व फैजुल्लापुर के मुन्ना सिंह गाड़ी में रहने के कारण बाल-बाल बच गये। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा