पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 7 लाख 91 हजार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए गए

> लॉकडाउन के दौरान जनता की मदद करने में सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र : प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


> 31 मई तक भोजन पैकेट और राशन के सहयोग को यथासंभव चलाए रखें : प्रदेश महामंत्री, संगठन 


> 34 लाख 30 हजार नमो लंच पैकेट वितरित किए गए : क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा कानपुर - बुंदेलखंड



कानपुर, 19 मई 2020। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मंगलवार 19 मई को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस लॉकडाउन के दौरान जनता की मदद करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करके काम किया है। अतः सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी को करना चाहिए और हम करते हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को अपने स्वास्थ्य की भी चिंता करनी है और लॉकडाउन के नियमों का पालन भी करना कराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झूठ की राजनीति करते हैं और समय - समय पर उनका झूठ जनता के सामने आ जाता है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि लगभग 800 ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 14 लाख श्रमिक अब तक आ चुके हैं और लगभग 20 लाख श्रमिक अगले चार से पांच दिनों में आ जाएंगे। अभी लगभग 200 ट्रेन और आनी हैं। श्री बंसल ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि 31 मई तक भोजन पैकेट और राशन के सहयोग को यथासंभव चलाए रखें। आगामी समय में पंचायत स्तर के चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी पंचायत स्तर के चुनाव भी अब अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और लड़ेगी। श्री बंसल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संरचनात्मक इकाई में जिले के नीचे मंडल इकाई होती है और अब हमको अपने काम का फोकस मंडल इकाई पर करना है जिससे कि पार्टी और अधिक जमीनी स्तर पर मजबूत बनेगी। पार्टी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपनी सारी बैठकें करने वाले हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 28 मार्च 2020 यानी लॉकडाउन के बाद से आज तक तमाम सेवा कार्य किए गए। नमो लंच पैकेट 34 लाख 30 हजार वितरित किए गए। राशन के तीन लाख से ऊपर पैकेट बांटे गए। इस प्रकार लाभार्थियों की संख्या 38 लाख के आसपास की रही। पीएम केयर्स फण्ड में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी जिला इकाइयों के माध्यम से दो करोड़ साठ लाख निन्यानवे हजार तीन सौ पैंसठ रुपये का सहयोग हुआ है। चार लाख तैंतीस हज़ार मास्क बंटे हैं और लगभग पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सात लाख 91 हजार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए गए हैं। इसी प्रकार करोना योद्धाओं को जो धन्यवाद पत्र दिए गए वह संख्या लगभग एक लाख 11 हजार के आसपास थी। 12 मई के बाद से प्रवासी श्रमिकों के लिए जो योजनाएं बनी उसमें झांसी में सबसे अधिक काम हुआ है और कुल मिलाकर साढ़े पांच लाख से अधिक प्रवासी क्षेत्र से गए हैं जिनमें तीन लाख 28 हजार को भोजन पानी व अन्य सामग्री जैसे कि ब्रेड और चप्पल आदि देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में अपने अपने स्थान से क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, आनंद राजपाल, मुख लाल पाल, संजीव शृंग ऋषि, अन्नू श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी, मोहित पाण्डेय, प्रमोद अग्रहरि बॉर्डर, आदि उपस्थित रहे। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा