रणबीर कपूर के परिवार से मिलने पहुंची करीना कपूर


मुम्बई (वायरल भयानी)। बीती 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके निधन से कपूर फैमिली सहित बॉलीवुड सितारे और फैंस के बीच शोक का माहौल है। तमाम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। हाल ही में करीना कपूर रणबीर कपूर के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। करीना की ये तस्वीर रणबीर कपूर के घर के बाहर की है। तस्वीर में करीना काफी दुखी दिख रही हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप पहना है और चहरे पर मास्क लगाया हुआ है। उनकी ये तस्वीर वायरल भयानी ने अपने इस्टंग्राम पर शेयर की है। बता दें कि ऋषि कपूर करीना कपूर के चाचा थे। इससे पहले करीना कपूर ने ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ थ्रोबैक फोटोज जरूर शेयर की थीं। कुछ दिन पहले करीना ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी संग ऋषि कपूर की पुरानी फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए दोनों को टाइगर बताया था। बता दें, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में सिर्फ 25 लोग ही शामिल हो पाए थे। देशभर में फैली कोरोना जैसी महामारी के चलते ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। वो दिल्ली में थीं। सोशल डिस्टैंसिंग की वजह से फैंस को अपने चहेते एक्टर का आखिरी दीदार भी नहीं हो पाया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा