जाम से राहत दिलाने हेतु सेतुओ के निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र कराएं पूर्ण : केशव प्रसाद मौर्य

> लखनऊ शहर में हैदर गंज तिराहे से मीना बेकरी मोड़ तक दो लेन के ऊपरिगामी सेतु का निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण : उप मुख्यमंत्री


> लखनऊ शहर में गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चौराहा - बांसमंडी चौराहा - नाका हिंडोला चौराहा - डीएवी कॉलेज के  3 लेन फ्लाईओवर का निर्माण 95 प्रतिशत पूर्ण : उप मुख्यमंत्री


> लखनऊ शहर में चरक चौराहा - हैदरगंज चौराहा - चरक क्रासिंग - विक्रम काटन मिल रोड के मध्य 2 लेन के फ्लाईओवर का निर्माण का 74 प्रतिशत कार्य पूर्ण : उप मुख्यमंत्री


> लखनऊ शहर में शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के एलाइनमेंट में एलिवेटेड फ्लाई ओवर का कार्य प्रक्रिया में है : उप मुख्यमंत्री


> लखनऊ शहर में उत्तर रेलवे के लखनऊ बाराबंकी रेलवे लाइन किसान पथ (फैजाबाद रोड से मोहनलालगंज रोड तक) मुख्य शारदा नहर के बायीं एवं दाईं पटरी पर फोरलेन सेतु का कार्य 76 परसेंट पूर्ण : उप मुख्यमंत्री



लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सेतुओ व फ्लाईओवर व आर ओ बी तथा लघु सेतुओ के निर्माण में तेजी लाएं। उप मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों, पुलों, रेल ओवर ब्रिज को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में निर्माणाधीन सेतुओं, फ्लाई ओवरों के निर्माण से जाम की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी और लोग सुगमता व आसानी से अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के मद्देनजर इन पुलों, आर ओ बी, फ्लाईओवरों का निर्माण कराया जा रहा है। लखनऊ में 3 कार्य पूर्व में पूरे किये जा चुके हैं तथा 10 परियोजनाओं का काम चल रहा है। श्री मौर्य ने बताया कि लखनऊ में हैदर गंज तिराहे से मीना बेकरी मोड़ तक दो लेन के ऊपरिगामी सेतु का निर्माण 4042.75 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। लखनऊ शहर में ही गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चौराहा - बांसमंडी चौराहा - नाका हिंडोला चौराहा - डीएवी कॉलेज के मध्य 12379.90 लाख की लागत से 3 लेन फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूर्ण होने की दशा में है। 95 प्रतिशत कार्य हो गया है। इसी तरह चरक चौराहा - हैदरगंज चौराहा - चरक क्रासिंग - विक्रम काटन मिल रोड के मध्य 2 लेन के फ्लाईओवर का निर्माण 11015.22 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसका 74 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के एलाइनमेंट में एलिवेटेड फ्लाई ओवर का कार्य प्रक्रिया में है, इसकी लागत 13469.51 लाख रुपये है और लखनऊ में उत्तर रेलवे के लखनऊ बाराबंकी रेलवे लाइन किसान पथ (फैजाबाद रोड से मोहनलालगंज रोड तक) पोल संख्या 1078 / 12 - 1078 / 2 के मुख्य शारदा नहर के किमी 127 के बायीं एवं दाईं पटरी पर फोरलेन सेतु का कार्य 76 परसेंट पूरा हो गया है, जिसकी लागत 23513.99 लाख है। सेतु निगम के प्रभारी प्रबंध निदेशक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया इसी तरह से अन्य पांच काम भी चल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यों को शत प्रतिशत तत्काल पूर्ण कराएं। पूर्ण कराने में यदि कोई समस्या आ रही है तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उच्चाधिकारियों से संपर्क कर व समन्वय कर समस्याओं का निराकरण कराएं व तत्काल कार्यों को पूर्ण कराएं, जिससे आवागमन पूरी तरह से व सुचारू रूप से हो सके।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा