जैविक खेती के केन्द्र के रूप में तब्दील हो रहा है बुंदेलखंड : नरेन्द्र सिंह तोमर

> कोरोना महामारी में किसानों की सुविधा हेतु कृषि मंत्री कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं : स्वतंत्र देव


> सेवा के किसी भी काम में हम पीछे नहीं रहे : केशव प्रसाद मौर्य


> आतंकवादियों की नाक में नकेल डालने का काम भारत सरकार की ओर से हो गया है : नरेन्द्र सिंह तोमर



लखनऊ (का उ)। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद रैली से उत्तर प्रदेश जनसंवाद कार्यक्रम’ से जुड़े लाखों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार 2.0 द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई हितकारी योजनाओं और एक वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विकास का रास्ता खेत खलिहान और गांव से होकर गुजरता है। वर्ष 2019 में विजय के बाद आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने दोनों क्षेत्रों का ध्यान रखकर नरेन्द्र तोमर जी को अपने मंत्रिमंडल में कृषि विकास, ग्रामीण विकास, कल्याण किसान और पंचायत राज जैसी जिम्मेदारी दी। जबरदस्त सांगठनिक, प्रशासनिक क्षमता को रखने वाले कुशल रणनीतिकार नरेन्द्र तोमर जी अपनी जीवन यात्रा युवा मोर्चा से प्रारंभ करके संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में आप मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की नीति को सही गति देने के लिए तोमर जी के नेतृत्व में हमारे देश के कृषि विभाग द्वारा कई योजनाओं का संचालन हो रहा है। कोरोना महामारी में हमारे किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न आने पाए इसलिए कृषि मंत्री कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं, जो काम 70 साल में नहीं हुए वो एक वर्ष में कर दिखाए हैं, मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास और समर्पण बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में वर्चुअल जनसंवाद रैली का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया l उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय लखनऊ में जनसंवाद रैली के दौरान आत्म निर्भर भारत अभियान में सहयोगी बनने तथा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए सामूहिक शपथ लिया और गत दिनों में शहीद हुए सैनिकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केशव मौर्य ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हैं और विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना भारत की है, जो जल, थल, नभ तीनों जगह दुनिया के किसी भी देश को धूल चटाने में सक्षम है। भाजपा सरकार ने जितना भी कार्य किया है वो गरीबों और किसानों को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी का मतलब हो गया है सेवा। सेवा के किसी भी काम में हम पीछे नहीं रहे। कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री, भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्य वक्ता के तौर पर जनसंवाद रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक विस्तार को रोकने में सफलता प्राप्त की। वहीं, दूसरी ओर हेल्थ सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया। इस संकट की प्रतिकूल परिस्थितियों में हिन्दुस्तान ने अपने मानवीय दायित्व को निभाया और दूसरे देशों को सहयोग भी किया। हिन्दुस्तान की रणनीति का अनुसरण दुनिया के अनेक देशों ने किया और इस संकट काल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप भारत माता की साख बढ़ी, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार बनने से पूर्व प्रदेश में कई दलों की सरकारें रहीं जिन्‍होंने प्रदेश को इतने बड़े-बड़े जख्म दिए कि उनकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। आज कश्मीर भारत के साथ एकाकार हो गया है। कश्मीर में गरीबों को न्याय मिलना प्रारंभ हो गया है। आतंकवादियों की नाक में नकेल डालने का काम भारत सरकार की ओर से हो गया है। नागरिकता संशोधन विधेयक हमारे लिए राजनीति का नहीं मानवता को न्याय देने वाला विषय है। लोग बोलते थे बुंदेलखंड में तो कुछ नहीं हो सकता, गरीबी है, पलायन है, लेकिन आज हमारा बुंदेलखंड का जो हिस्‍सा यूपी में है वो जैविक खेती के केन्द्र के रूप में तब्दील हो रहा है। खेती के हर जींस के उत्पादन में लगातार उत्तर प्रदेश बढ़ोतरी कर रहा है। उत्तर प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में पुरस्कार मिलने भी प्रारंभ हो गए हैं, इसके लिए आप सबको हृदय से बधाई।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा