जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र नवादा दोयम में गौ पालकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

卐 25 गौ वंश पर हो 1 गौ पालक: जिलाधिकारी 

 


 

फर्रुखाबाद (जिला सूचना अधिकारी)। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र नवादा दोयम ब्लाक मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केन्द्र तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर जिलाधिकारी ने खड़ंजा कार्य कराने के निर्देश दिए। मौके पर 212 गोवंश बताए गए। जिनकी देख रेख हेतु 04 गौ पालक लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने गौ पालकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि  25 गौ वंश की देखरेख हेतु एक गौ पालक लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान गौ वंश कमजोर दिखे। जिलाधिकारी के पूंछने पर बताया गया कि हरा चारा ​न मिलने के कारण गौ वंश कमजोर हो गए हैं। पानी की व्यवस्था न होने के कारण हरा चारा करने में समस्या आ रही है। 06 इंच बोरिंग का कार्य रुका हुआ है। जिलाधिकारी ने बोरिंग का कार्य कराकर हरा चारा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूसा गोदाम का टीन शेड उखड़ा हुआ पाया गया। कुछ जगह ईटें भी उखड़ी पाई गईं। कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मौके पर गौशाला में गौ वंश हेतु 20 कुन्टल भूसा, 04 बोरी चूना, 01 बोरी नमक एवं 15 बोरी दाना पाया गया।  

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन के लिए उ प्र आबादी सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया विनियमावली, 2020 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रखा जाए : मुख्यमंत्री