स्मृति ईरानी की रैली में भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ेगी एक लाख लोग


कानपुर (मीडिया प्रभारी,भाजपा कानपुर)। 27 जून को संपन्न होने वाली वर्चुअल जनसंवाद विशाल रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी संदर्भ में बुधवार 24 जून को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल के प्रभारियों की एक वर्चुअल बैठक कर रैली की जोरदार तैयारियां प्रारंभ की गई। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, अवध क्षेत्र की होने वाली संयुक्त रैली में भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिले से लगभग एक लाख लोग फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़े जाएंगे। समाज के हर व्यक्ति को इस रैली से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। धार्मिक संस्थाओं से लेकर सामाजिक संस्थाओं तक प्रबुद्ध वर्ग से लेकर अधिवक्ता वर्ग तक सभी लोग इस रैली में वर्चुअल भागीदारी करें, जिसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। 14 मंडलों में जिला पदाधिकारी रैली के संदर्भ में मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ सहयोगी के रुप में भी लगाए गए हैं। 27 जून को संपन्न होने वाली रैली को भारत सरकार की कपड़ा मंत्री एवं स्टार नेत्री श्रीमती स्मृति ईरानी शाम 5:00 बजे संबोधित करेंगी।
 वर्चुअल बैठक में अनुपम मिश्रा, सुनील जायसवाल, रंजीत भदौरिया, राजेश सिंह सेंगर, जन्मेजय सिंह, श्यामू तिवारी, रमाशंकर अग्रहरी, आकाश शुक्ला, रिचा सक्सेना, शुभम दीक्षित, चंद्रमणि चौबे, सुमित सरोज, अखंड प्रताप सिंह, पवन गुप्ता, राजेश तिवारी, धीरज साहू, नीरज गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।


वीडियो प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि रैली के संबंध में विभिन्न श्रेणियों में संपर्क की जिम्मेदारी इस प्रकार है:
1. सामाजिक संगठन व्यापार मंडल रामलीला कमेटी संपर्क- सुनील बजाज
2. विचार परिवार संपर्क- अवधेश सोनकर
3. भाजपा के सभी मोर्चा एवं वरिष्ठ जनों से संपर्क- संतोष शुक्ला
4. सरकार में समायोजित कार्यकर्ताओं से संपर्क- सत्येंद्र नाथ पांडे
5.सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के व्यापारियों से संपर्क- प्रमोद त्रिपाठी
6. मंडलों में समन्वय संपर्क- वीरेश त्रिपाठी
 7.मीडिया- अनूप अवस्थी, ऋषि गुप्ता
8. सोशल मीडिया- अमित गुप्ता, दीपक चौहान, सचिन शुक्ला, अर्पित गुप्ता
9. महिला संगठन- रंजीता पाठक, सरोज सिंह


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा