उप मुख्यमंत्री ने लो नि वि की 661 करोड़ लागत की 566 परियोजनाओं का किया डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास

> लगभग 284 करोड़ रुपए लागत से 79 सड़क मार्गों एवं 1 सेतु का लोकार्पण।


> लगभग 377 करोड़ रुपए लागत से 481 मार्गों एवं 5 सेतू का शिलान्यास।



प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कोरोना महामारी के दौरान भी विकास कार्यों को न रुकने के उद्देश्य से 27 जून, 2020 को लोक निर्माण विभाग की 661 करोड़ की लागत की 566 परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास करते उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य साथ में हैं फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल।  (फोटो : बी एल यादव)


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 27 जून शनिवार को प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 25 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। उप मुख्यमंत्री ने 27 जून, 2020 को प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग की 661 करोड़ की लागत की 566 परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पित कार्यों में कुल 80 कार्य थे, जिनमें 79 सड़क मार्गों के एवं 1 सेतु का कार्य था। इस प्रकार कुल 257 किमी लम्बाई के कार्यों का लोकार्पण किया, जिसकी लागत लगभग 284 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा कुल 486 कार्यों, जिसमें 481 मार्गों एवं 5 सेतू, जिनकी लम्बाई 882 किमी तथा लागत लगभग 377 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। प्रयागराज से जनपद कौशांबी प्रस्थान के पूर्व उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया एवं जनसुनवाई की। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा