4000 पौधे लगाने के लक्ष्य को आईटीबीपी ने  3 दिन पहले ही पूर्ण किया

> वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी सहायक कमांडेट बलकार सिंह चौधरी एवं उनकी टीम ने डीआईजी, क्षे.मु. (लख) राज किशोर शाह के मार्गदर्शन में लक्ष्य हासिल किया।


> कैबिनेट मंत्री स्वाती सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में वृक्षारोपण किया।


> कैबिनेट मंत्री स्वाती सिंह ने बल की समस्याओं को सुन समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।



उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह 18 जुलाई 2020 को लखनऊ के जैती खेड़ा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के क्षेत्रीय मुख्यालय में वृक्षारोपण कर बैठक करती हुईं।  (फोटो: धर्मवीर खरे)


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने शनिवार 18 जुलाई 2020 को क्षे.मु. (लख.) पुलिस बल के जैती खेड़ा कैम्प परिसर में आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हिमवीरों तथा राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ  वृक्षारोपण किया। श्रीमती स्वाती सिंह ने वृक्षारोपण करने के बाद आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवानों की देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण पर बोलते हुए कहा कि आप देश की उत्तरी सीमा के प्रहरी है जहा पर गगनचुम्बी हिमालय चोटियाँ जिन पर तापमान कभी तो -20 डिग्री से भी नीचे चला जाता है, पर अडिग रहते हैं। आपके बीच में अपने आप को पाकर मैं गौरवान्वित महसुस कर रही हूं। आपके वृक्षारोपण के प्रति इस लगाव एवं कार्यो को देखते हुए मेरा यह यकीन और पुख्ता हो गया है कि आप सीमा पर रहते हुए तो देश के लिए अपनी जान हथेली पर रखते ही है। वर्तमान परिपेक्ष्य में जब वातावरण, भूमि और जल प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है, उसे कम करने के लिए पेड़ लगाना एवं उन्हें पालना भी उतना ही जरूरी है जितना देश की सीमाओं की रक्षा करना। इस अवसर पर क्षे.मु. (लख.) के डीआईजी राज किशोर शाह ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि त्री जी को हम अपने बीच में पाकर गद गद महसूस कर रहे हैं। हमारे लिए देश के प्रत्येक शत्रु से लड़ना और उसको हराना जरूरी है। हम इस कार्य को बखुबी करते आये है और करते रहेंगे। क्षे.मु. (लख.) दिनांक 26.06 2020 से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान 17 जुलाई को पूर्ण हो गया है। क्षे.मु. (लख.) आईटीबीटी को 4000 पौधों को लगाने का लक्ष्य मिला था। जिसे 20.07.2020 तक पूर्ण किया जाना था लेकिन वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी सहायक कमांडेट, बलकार सिंह चौधरी एवं उनकी टीम जो कि राज किशोर शाह, डीआईजी, क्षे.मु. (लख.) के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है ने लक्ष्य को तय तिथि से पूर्व हासिल कर लिया। इस अभियान में 4000 विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, जूनियर हाई स्कूल एवं माध्यमिक स्कूल, जैतीखेडा, जेपी ईस्टीट्यूट असुण्डा, प्राइमरी स्कूल, बल सिंह खेडा एवं आस-पास के कई गाँव एवं संस्थानों में किया गया। वृक्षारोपण अभियान के दौरान  क्षे.मु. (लख.)  के डीआईजी के साथ आशिष डिंगरा (सेनानी/अभि.), जितेन्द्र सिंह (द्वितीय कमान), बलकार सिंह चौधरी एवं सर्वेश कनौजिया, सहायक कमाडेट के अलावा अधिकारी एवं जवान शामिल थे। राज्य प्रशासन के तरफ से निशान्त राय बीडीओ, सरोजनी नगर, अजित सिंह, बीडीओ, मोहनलालगंज तथा जन प्रतिनिधियों के रूप में मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संजय राय एवं क्षेत्रीय पंचायत अध्यक्ष संदीप सिंह मौजुद थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा