बाबू जी को अर्पित करती हूँ अपनी भावभीनी श्रद्धाजंली : सुषमा सिंह


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह मध्यप्रदेश के महामहीम राज्यपाल श्री लालजी टंडन बाबू जी के साथ।  (फाइल फोटो : सुषमा सिंह)


लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने शोक सन्देश के माध्यम से कहा कि लखनऊ के महान समाजसेवी विकास पुरूष, मृदुभाषी, राष्ट्रवाद जिनकी धमनियों में बहता था और जनसेवा जिनके जीवन का ध्येय था, ऐसे कर्मयोगी मध्यप्रदेश के महामहीम राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठतम नेता श्री लालजी टंडन ’’बाबू जी’’ के निधन का समाचार अत्यन्त पीड़ादायी है। कार्यकर्ताओं के प्रिय आदरणीय लालजी टंडन का निधन हम सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के लिये अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और समस्त परिवारजनों व हम सबको इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शान्ति! शान्ति! शान्ति !!


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा