जो भी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं भाजपा उनका सम्मान करेगी : स्वतंत्र देव सिंह

> भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में गोविंद नगर विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित किया।


> कोरोना वायरस चुनौती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वीकार कर सराहनीय कार्य किए : प्रदेश अध्यक्ष


> प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल सम्मलेन में भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान किये गए कार्यों का दिया ब्यौरा।


> भारत में प्रति दस लाख पर सबसे कम मामले कोरोना पॉजिटिव होने के हैं : प्रदेश अध्यक्ष



कानपुर (क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड)। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की गोविंद नगर विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन बुधवार 15 जुलाई को संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने महामारी के इस समय में जनता की बहुत सेवा की है। महामारी के कारण हम सब लोग डिजिटल फ्रेंडली भी हो रहे हैं। कानपुर में मेट्रो का काम बहुत तेजी से चल रहा है इस प्रकार केंद्र और प्रदेश की सरकार में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए बहुत काम किए गए हैं जिसमें से कानपुर का 126 वर्ष पुराना एक नाला भी गंगा जी में गिरने से रोका गया है। गोविंद नगर विधानसभा में 22 करोड़ की लागत से सड़कें बनी हैं तथा कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर घर-घर तक पहुंचाए हैं। वायरस ने हमें चुनौती दी है और ऐसी चुनौती को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरकार ने स्वीकार करके सराहनीय कार्य किए हैं। जबकि अन्य विपक्षी दलों ने सिर्फ वोट की राजनीति ही की। मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे काम हुए हैं। भाजपा ने यह बात सिद्ध कर दी है कि सेवा ही संगठन है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक ने काम किया है। मोदी जी के दूरदर्शिता भरे निर्णय के कारण लॉकडाउन लगाया गया जिससे कि हम सब बच सके। भारत में प्रति दस लाख पर सबसे कम मामले कोरोना पॉजिटिव होने के हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आगे तक बढ़ा दिया गया है जिसके कारण परिवार को गेहूं, चना, चावल मुफ्त मिल रहा है। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज दिया है जिससे कि भारत इस चुनौती से निपट रहा है। अब भारत को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि जो चुनौतियां हमें मिली है उनको हमें अवसर में बदलना है। एमएसएमई के क्षेत्र में कल्याण की 16 योजनाएं दी गई हैं। इसके अतिरिक्त किसान, गरीब, श्रमिक सब की भलाई के लिए योजनाएं हैं। गरीब महिलाओं को 3 - 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं और योजना आगे भी बढ़ाई जाएगी। सभी के अकाउंट में 500 रुपये की तीन किश्त भी भेजी गई है। रेहड़ी और ठेले वालों को दस हज़ार रुपये का ऋण दिया गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड से सभी गरीबों को सुविधा मिल रही है। गरीबों के आवास के लिए सत्तर हजार करोड़ की योजना बनी है। मनरेगा में अतिरिक्त धन दिया गया है। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन किया गया है जिससे अब किसान पूरे देश में कहीं भी बिक्री कर सकता है। फ़सलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी की गई है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने का रास्ता साफ हो गया है जिससे विकास होगा। कोरोना के रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। आज पूरे प्रदेश में 33 टेस्टिंग लैब हैं जिससे प्रतिदिन 35 हज़ार लोगों की टेस्टिंग हो सकती है। जो भी प्रवासी श्रमिक लौटे हैं उनकी स्किल मैपिंग की गई है जिससे कि उनको योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने श्रमिकों को वापस लाने का काम किया। 33 लाख लोगों को एक हजार रुपया दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे माहौल में मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाओं की रक्षा हुई है। देश का इंच इंच सुरक्षित है। लद्दाख में जाकर मोदी जी ने देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। देश की सुरक्षा के लिए चीन सीमा पर 348 किलोमीटर लंबी सड़क भी बनाई। विपक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया और देश की सेना पर भी सवाल उठाए ऐसे ही सवाल पहले भी उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे। मोदी 2.0 के पहले वर्ष में बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं जिनमें धारा 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना और तीन तलाक जैसी कुप्रथा जिससे कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला, हटाना शामिल है। आगे हमें संगठन के काम करने हैं जिसमें बूथ समिति के सत्यापन की हम सबको चिंता करनी है। आने वाले समय में जो भी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं भाजपा उनका सम्मान करेगी और इस कोरोना के संकट में जिन भी लोगों ने या कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्य किया है उन सब का भी सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने करने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी का स्वागत किया। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का संचालन संतोष शुक्ला ने किया। प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद सत्यदेव पचौरी, एमएलसी अरुण पाठक, पूनम कपूर, राम लखन रावत, उपेंद्र पासवान, उमेश निगम, मोहित पाण्डेय, दीपक सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रमणि चौबे, नीरज गुप्ता, सुमित सरोज आदि उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा