जुल्फ हवा में लेहरावे पर सपना चौधरी का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल


दिल्ली। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, अपने काम से सपना ने अपना नाम बनाया है। सपना के डांस के लोग दीवाने हैं। हरियाणवी डांसर को आपने अक्सर स्टेज पर हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर थिरकते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना एक बेहतरीन डांसर के अलावा गाने भी गुनगुनाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनके नए डांस विडियो का बेस्ब्री के साथ इंतजार करते हैं। ऐसे में एक डांस विडियो है जो है तो पुराना लेकिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। इस विडियो में सपना चौधरी लाल सूट में हरियाणवी गाना जुल्फ हवा में लेहरावे पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। विडियो में उनका धमाल डांस दर्शकों को भी फुल ऑन एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में सपना के डांस के साथ-साथ उनकी अदाओं ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सपना को देखने के लिए अकसर हज़ारों की तादात में लोग जमा होते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सपना का वायरल वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें सपना ठेठ हरियाणवी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की कई सारी वीडियोज़ आपको देखने को मिल जाएगीं। उनकी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। आपको बता दें - सपना को बिग बॉस के घर में देखा गया था। बिग बॉस के घर में भी उनका हरियाणवी अंदाज़ काफी पसंद किया गया था। सपना चौधरी अब फिल्मों में भी नज़र आती हैं। बॉलीवुड के कई डॉयरेक्टर सपना चौधरी के साथ काम करना चाहते हैं। अब सपना ने अपने प्रोफेशन में काफी बदलाव भी कर लिया है। अब वो बेहद कम स्टेज़ पर्फोर्मेंस देती हैं। लेकिन बावजूद इसके उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा