कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव 


प्रतापगढ़ (का उ)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद अब उनकी पत्नी उर्मिला सिंह देवसरा की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव की आयी है। 3 जुलाई 2020 की सुबह मंत्री मोती सिंह की रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। शाम को उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पाजिटिव पायी गयी है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की लक्षण के आधार पर लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में जांच कराई गई थी। यहां ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी आरटी पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी। इसके बाद उनकी पत्नी के भी सेम्पल लिये गये थे। पत्नी की जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है। मंत्री मोती सिंह के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोती सिंह यूपी के पट्टी विधानसभा से भाजपा के विधायक है और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कुछ दिन पूर्व वह अपने क्षेत्र में भी गये थे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। मंत्री श्री सिंह के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद प्रतापगढ़ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है और उनके निकट संपर्क में रहने वाले लोगों पर नजर रख रहा है।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा