सभी तीर्थों की मिट्टी अयोध्या जी पहुँच रही है, अयोध्या जी में दर्शन से सभी तीर्थों के दर्शन का फल प्राप्त होगा: केशव प्रसाद मौर्य

> प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी हेतु समस्त कार्य ससमय पूर्ण किए जाएं : उप मुख्यमंत्री


> उप मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक फैसले के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या धाम।


> अयोध्या भ्रमण के दौरान किये उप मुख्यमंत्री जी ने पत्नी संग श्री राम लला विराजमान के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी में भी बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया।


> केशव मौर्य ने दर्शन के बाद मणि राम दास जी की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी से भेंट की।


> उप मुख्यमंत्री जी ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों संग लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के विकास कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया।



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 28 जुलाई 2020 को अयोध्या के सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैहक़ करते हुए।  


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री जी के अयोध्या धाम में  प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विभागीय कार्यों लोक निर्माण, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम आदि से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की तथा कहा जिन कार्यों में पीडब्लूडी के विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही है, गुणवत्ता बनाये रखते हुए इनको शीघ्र पूरा करें। उप मुख्यमंत्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान मुख्य कार्य में अयोध्या - फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नं 3 से परिसर के अन्दर तक की सड़क मरम्मत कार्य का अवलोकन किया, साथ ही जनपद के पंचकोसी - चौदहकोसी मार्ग के सुदृढ़ीकरण तथा अयोध्या - अकबरपुर - बसखारी मार्ग स्टेट हाईवे (एसएच-30) जिसको फोर लेन किया जाना है, के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। यह बैठक अयोध्या के सर्किट हाउस में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए मा प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी हेतु समस्त कार्य ससमय पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मंदिर निर्माण उपरांत अयोध्या में अपार श्रद्धालुओं को आगमन को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों के निर्माण तथा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण  की समग्र योजना तैयार की जाए। अधिकारियों ने वर्तमान में जनपद स्तर पर प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में उप मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस पर जन प्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त करते हुये डीपीआर गठन कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर अयोध्या से पहले नेशनल हाईवे पर भूमि तलाश कर बड़ा निरीक्षण भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अयोध्या में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम तथा निर्माण निगम के अधिकारी सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करें। जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने भी विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण एवं प्रधानमंत्री जी के आगमन के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री जी से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री जी को सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर दिया गया तथा उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने मणि राम दास छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास जी से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य नायक श्री अशोक सिंघल और जो दिखाई नहीं देते थे और करते सब कुछ थे ऐसे पूज्य गुर्जन सिंह जी की ओर से राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को पहला चेक 1 लाख 51 हज़ार रुपए का, दूसरा चेक अपने माता और पिता जी की ओर से 1 लाख 51 हज़ार रुपए का और उप मुख्यमंत्री जी ने अपने परिवार पत्नी, पुत्रों की ओर से भी 2 लाख 51 हज़ार रुपए का चेक अलग से ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज को सौंपा।  


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा