अस्पताल में एडमिट रहते, जिलाध्यक्ष ने की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता

> भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक आयोजित।


> संपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा विधानसभा स्तर पर संगठन की कार्यशाला संपन्न कराएगी : सुब्रत पाठक


> कार्यशाला में सेक्टर अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी के ऊपर के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे : सुब्रत पाठक


> विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए उनको करारा जवाब मंडल स्तर पर देगी आईटी टीम : सुब्रत पाठक



कानपुर (मीडिया प्रभारी, भाजपा कानपुर उत्तर )। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने की। दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुई वर्चुअल बैठक को मुख्य अतिथि नव मनोनीत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने संबोधित किया। सर्वप्रथम श्री पाठक ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों का परिचय देने के साथ - साथ बूथ सत्यापन, ई बुक की प्रगति,व्हाट्सएप ग्रुप मंडलों में बना की नहीं बना मंडलों में आईटी टीम किस प्रकार सक्रिय है गठन हुआ कि नहीं हुआ आदि विषयों का वृत्त लेते हुए कहा कि इस कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेतृत्व के निर्देशानुसार जिस कर्मठता से आम जनमानस के बीच में इस संकट में भी अवसर के रूप में बदलते हुए जन सेवा का कार्य किया यह निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ही संभव है। श्री पाठक ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विधानसभा स्तर पर संगठन की कार्यशाला संपन्न कराएगी जिसमें सेक्टर अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी के ऊपर के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। 15 दिन में सेक्टर प्रभारी व सेक्टर अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों की बैठक करेंगे सेक्टर प्रभारी माह में दो बार अपने - अपने क्षेत्रों में प्रवास करते हुए संगठन की गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से परखेंगे। प्रत्येक मंडल में आईटी टीम सक्रिय रूप से काम करते हुए विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए उनको करारा जवाब भी देगी। श्री पाठक ने भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के सभी मंडलों से लिए गए वृत्त के उपरांत कहा कि कानपुर उत्तर जिले का कार्य बहुत ही संतोषजनक है जिसके लिए मैं सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों का आभार व्यक्त करता हूं। जिला मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुनील बजाज कोरोना संक्रमित होने के कारण हैलट अस्पताल में एडमिट हैं इसके बावजूद भी उन्होंने इस बैठक की अध्यक्षता की जिसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनकी कुशलता की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया। वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला एवं आयोजन आईटी के जिला संयोजक अमित गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से आनंद राजपाल, प्रमोद त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ पांडे, वीरेश त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, रंजीता पाठक, रंजीत भदौरिया, राजू शर्मा, रिचा सक्सेना, कृष्ण दीक्षित, उपेंद्र पासवान, प्रमोद विश्वकर्मा, पूनम कपूर, शुभम दीक्षित, अरविंद सिंह, चंद्रमणि चौबे, ऋषि गुप्ता, श्यामू तिवारी, सत्यम गुप्ता, आदि सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गण उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा