भाजपा कानपुर उत्तर कार्यालय में श्रीमती कमल रानी को श्रद्धांजलि दी गई
भैरव घाट पर अंत्येष्टि के समय जिला अध्यक्ष सुनील बजाज पूर्व मंत्री श्रीमती कमल रानी के चित्र पर पुषपांजलि देते।
कानपुर (मीडिया प्रभारी, भाजपा कानपुर उत्तर)। भैरव घाट पर अंत्येष्टि के समय भाजपा कानपूर महानगर व भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी अपनी नेता और प्रेरणादाई मंत्री श्रीमती कमल रानी की शव यात्रा में शामिल होना चाहते थे परन्तु कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण कम ही लोग थे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, भाजपा कानपुर उत्तर के अध्यक्ष सुनील बजाज समेत अन्य उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिला पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि श्रीमती कमल रानी वरुण का असमय निधन होने से पार्टी को बहुत ही क्षति हुई है। श्रीमती कमल रानी ने सभासद से सांसद, सांसद से विधायक एवं मंत्री पद का सफर बड़ा सहज होकर तय किया एवं कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय रहीं। पार्टी कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से वीरेश त्रिपाठी, राजू शर्मा, ऋषि गुप्ता, रंजीत भदौरिया, सत्यम गुप्ता, आदि थे।