प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण आज दूरदर्शन व आकाशवाणी पर

> दूरदर्शन पर प्रसारण प्रातः 09:00 बजे व आकाशवाणी पर सांयकाल 07:30 बजे।



लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश 15 अगस्त, 2020 को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रसारित होगा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री जी का संदेश 15 अगस्त, 2020 को प्रातः 09:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी दूरदर्शन केन्द्र रिले करेंगे। आकाशवाणी लखनऊ पर मुख्यमंत्री जी का संदेश सांयकाल 07:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश प्राइमरी चैनल तथा एआईआर एफएम रेनबो पर सुना जा सकेगा। इसे प्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र रिले करेंगे।


Popular posts from this blog

माध्यमिक विद्यालयों को प्रान्तीयकृत किये जाने के सम्बन्ध में नीति निर्धारण

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा