पुनः क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा कानपुर के पदाधिकारियों ने मानवेन्द्र सिंह को दी बधाइयां


कानपुर (मीडिया प्रभारी, भाजपा कानपुर उत्तर)। मानवेंद्र सिंह के पुनः कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत होने पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, महामंत्री अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मानवेंद्र जी के नेतृत्व में लगातार पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में जीत का एक इतिहास कायम करती चली आ रही है। प्रदेश नेतृत्व बधाई का पात्र है जिसने पुनः मानवेंद्र सिंह को अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जागृत किया है। पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा