विधान सभा अध्यक्ष ने रक्षाबन्धन पर प्रदेश वासियों को दी बधाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय परम्परा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते है और जनमानस के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। राखी का त्योहार भाई - बहन के स्नेह और प्रेम का त्योहार माना गया है बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध उनकी लम्बी उम्र और समृद्धि की कामना करती है। भारत का राष्ट्र जीवन रिश्तों में  ही एकात्मक बना रहता है। श्री दीक्षित ने कोरोना महामारी के इस दौर में आमजन मानस से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकाल को मानते हुए इस पवित्र त्योहार को मनायें। 


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा