देश की खुशहाली का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है : केशव प्रसाद मौर्य

> उप मुख्यमंत्री ने रामपुर व बुलन्दशहर में 231 करोड़ रुपए की 76 परियोजनाओं का किया लोकार्पण / शिलान्यास।


> उप मुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर के स्नेह गार्डेन में क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की कुल 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन 36 परियोजनाओं की कुल लागत 8943 लाख रुपए तथा कुल लंबाई लगभग 146 किमी0 है।


> उप मुख्यमंत्री ने कचहरी से चांदपुर रोड को पूर्व विधायक स्व0 विरेन्द्र सिंह सिरोही के नाम से नामकरण किये जाने की घोषणा की।


> उप मुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर में भूड़ चौराहे के समीप एवं हाई-वे मार्ग के तिराहे पर विकसित हर्बल वाटिका का नाम वीर क्रान्तिकारी श्री विजय सिंह पथिक के नाम से करने की घोषणा की। 


> उप मुख्यमंत्री ने जनपद रामपुर में कोसी नदी पर लालपुर पुल के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की शुरुवात की, 44 करोड़ की पुनरीक्षित लागत से पूरा किया जायेगा।



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितम्बर 2020 को बुलंदशहर के स्नेह गार्डन, डीम रोड में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए। (फोटो : उप मुख्यमंत्री कार्यालय)


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार 23 सितम्बर को जनपद रामपुर व बुलन्दशहर का सघन दौरा किया। अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के तहत उन्होंने जहां, प्रदेश की खुशहाली के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला, वहीं वर्तमान परिदृश्य में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, नौजवानों व किसानों के हित में लिये गये महत्वाकांक्षी निर्णयों की भी चर्चा की। यही नहीं श्री मौर्य ने जनपद रामपुर व बुलन्दशहर में  231 करोड़ रुपए की 76 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने जनपद रामपुर में कोसी नदी पर लालपुर पुल के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की शुरुवात करते हुये कहा कि इस पुल को 44 करोड़ की पुनरीक्षित लागत से पूरा किया जायेगा। इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद रहे। जनपद बुलन्दशहर में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुये सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि आम जनों की समस्याओं को दृष्टिगत धमैड़ा के पास काली नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने कचहरी से चांदपुर रोड को पूर्व विधायक स्व0 विरेन्द्र सिंह सिरोही के नाम से नामकरण किये जाने की घोषणा की। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा जनता की सुविधा के लिये बुलन्दशहर अनुपपुर मार्ग का निर्माण लगभग 172 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। श्री मौर्य ने कहा मेजर ध्यानचन्द विजय पथ योजना के तहत जनपद बुलन्दशहर में बॉक्सिंग खिलाड़ी सतीश, क्रिकेटर  भूवनेश्वर कुमार, नौकायन में एशिया में स्वर्ण पदक विजेता शांति स्वरूप एवं कब्बड्डी के खिलाड़ी अभिषेक सिंह के घरों तक सड़कों का निर्माण किया गया है तथा जय हिन्द वीर पथ योजना के तहत शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के पैतृक आवास तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर में भूड़ चौराहे के समीप एवं हाई-वे मार्ग के तिराहे पर विकसित वाटिका में वृक्षारोपण करते हुये, इस हर्बल वाटिका का नाम वीर क्रान्तिकारी श्री विजय सिंह पथिक के नाम से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस हर्बल वाटिका में क्रान्तिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, इससे लोगों को क्रान्तिवीरों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक विजेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा