जिले के 70 स्थानों पर चला प्लास्टिक मुक्ति अभियान, आम जन को दिलाई शपथ


प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेते भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के संग पार्षद गण।


कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिसके अंतर्गत शुक्रवार 18 सितम्बर  पांचवें दिन मोदी जी के प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान को जिले के 70 स्थानों में जनमानस को शपथ दिला एवं प्लास्टिक को कूड़े में बीन जनजागरण के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम कानपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी भाजपा पार्षदों के संग ये अभियान प्रारम्भ किया। पार्षद गणों को शपथ कराते हुए जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि हम सब शपथ लेते हैं कि मोदी जी द्वारा भारत को प्लास्टिक मुक्त बना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे को बुलंद करेंगे और हम सब अपने - अपने वार्डों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं जनता जनार्दन को भी जन जागरण कर प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद दल के नेता महेंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, पार्षद सौरभ देव, नमिता मिश्रा, गुरु नारायण गुप्ता, नवीन पंडित, नीरज बाजपेई, अमित पांडे, मंजीत सोनी, आदि पार्षद मौजूद रहे। वहीं कल्याणपुर विधानसभा के रतनपुर क्षेत्र में पॉलिथीन मुक्त करने के लिए संकल्प लिया गया की पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे और क्षेत्र को गंदगी से मुक्त करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, राजेश तिवारी, शुभम दीक्षित, अखंड प्रताप, संजय विश्वकर्मा, गुड्डू अवस्थी, पवन गुप्ता, सौरभ तिवारी, गोलू बाजपेई, रवि सचान, शिवाकांत शुक्ला, शिवेंद्र अवस्थी, राजेंद्र कुमार रहे। आर्यनगर विधानसभा में गुप्तार घाट पर नवाब सिंह, वैभव खंडेलवाल,संध्या मिश्रा, ऋचा सक्सेना, आदि गोविंद नगर विधानसभा में विजय नगर सब्जी मंडी में जिला मंत्री अनुपम मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, दीपक सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रमणि चौबे, सुमीत सरोज आदि ने जबकि सीसामऊ विधान सभा में ग्वालटोली बाजार में सुरेश अवस्थी, देवेंद्र बोरा, बनवारीलाल तिवारी, धीरज साहू, मोनेन्द्र राजपूत आदि ने प्लास्टिक मुक्ति के लिए अभियान चला आम जन को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी धीरज बाल्मिक ने बताया कि जिले के 70 स्थानों पर पार्टी के पार्षद गणों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रमुखों के द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत इस शपथ दिलाते हुए अभियान चलाया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा