मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुदीक्षा भाटी के परिवार को 15 लाख रु0 की आर्थिक सहायता की घोषणा की


> सुश्री भाटी की स्मृति में उनके गांव में बच्चों के लिए पुस्तकालय एवं प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जाएगा : मुख्यमंत्री


> मुख्यमंत्री से सुश्री सुदीक्षा भाटी के माता-पिता एवं मामा ने भेंट की।


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिवंगत सुश्री सुदीक्षा भाटी के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सुश्री भाटी की स्मृति में उनके गांव में बच्चों के लिए पुस्तकालय एवं प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से रविवार 13 सितम्बर 2020 को उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सुश्री सुदीक्षा भाटी के माता - पिता एवं मामा ने भेंट की। उनके साथ राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर एवं विधायक तेजपाल नागर भी थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुश्री सुदीक्षा भाटी के परिजनों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सुश्री भाटी देश की बेटी थीं। उन्होंने अपने संघर्ष, परिश्रम और मेधा से देश का नाम रोशन किया है। सुश्री सुदीक्षा भाटी की स्मृति में निर्मित कराया जाने वाला प्रेरणास्थल तथा पुस्तकालय छात्र - छात्राओं के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री जी को सुश्री सुदीक्षा भाटी के माता - पिता ने बताया कि वह बहुत मेधावी थीं। अभावों के बीच भी पढ़ाई के प्रति अपनी लगन से उन्होंने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। पूरा परिवार एक कमरे में रहता था, फिर भी सुदीक्षा पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती रहती थीं। मृत्यु से पूर्व, वह संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययनरत थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की सुदीक्षा की स्मृति में प्रेरणा स्थल के निर्माण की घोषणा पर संतोष व्यक्त किया।आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के डेरी स्केनर गांव कीसुदीक्षा भाटी के सदस्य शनिवार को लखनऊ के लिए निकले क्यूंकि मुख्यमंत्री जी ने शाम को 6 बजे मिलने का समय दिया था। परिवार के 6 सदस्य डेरी स्केनर गांव से लखनऊ आए थे। वहीं बुलंदशहर के डीएम ने शनिवार को सुदीक्षा भाटी के पिता जितेन्द्र भाटी को डेढ़ लाख रुपए का चेक सौंपा।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा