मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार 13 सितम्बर 2020 को यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे। केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किये। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा