स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा नगर हेतु 49 करोड़ रुपए स्वीकृत


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने आगरा नगर हेतु 49 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु ए एण्ड ओई (एडमिनिस्ट्रेटिव एंड ऑफिस एक्सपेंसेस) मद में केन्द्रांश की धनराशि 2.50 करोड़ एवं आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु परियोजना मद में निर्गत केन्द्रांश की धनराशि 46.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्मार्ट सिटी के दिशा निर्देशों / भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार यह धनराशि व्यय की जायेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत नियमानुसार धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यो के लिए किया जाये, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा